Category Archives:  Videos

पेशवा बाजीराव बनकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया धांसू डांस, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Feb 23 2019

Posted By:  Deepak


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था |  उनके इस किरदार को लोगो ने  खूब पसंद किया था | साल 2015 में आई इस सुपरहिट फिल्म के बाद बॉलीवुड में रणवीर सिंह की गिनती टॉप एक्टर्स में होने लगी थी | ये फिल्म रणवीर सिंह के अब तक के जीवन की माइलस्टोन साबित हुई हैं | संजय लीला भंसाली निर्देशीत इस फिल्म का गाना मल्हारी खूब पॉपुलर हुआ था |



इस गाने के सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बनाकर वायरल किये गए | इस गाने में लोगो ने अलग अलग चेहरे लगाकर खूब मीम्स बनाये है | हाल ही में इसी गाने का एक और मीम्स वीडियो वायरल हुआ है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इस गाने के वीडियो में रणवीर सिंह की जगह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा लगाया गया है | इस वीडियो में रणवीर सिंह की जगह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाचते हुए नजर आ रहे है | इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे है |



इस वीडियो को  फ्लोरिडा के रहने वाले एक यूजर ने शेयर किया है | लोग इसके मेकर की भी खूब तारीफ कर रहे है | यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है "पेशवा वॉरियर ट्रंप." | अब तक इस वीडियो को ट्विटर पर लगभग 3  लाख लोग देख चुके है |  

ये भी देखे...
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर